ATMS College of Education Menmoms
News

स्वतंत्रता सप्ताह के तहत लखनऊ के सांस्कृतिक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए लोक गायन व कजरी गीत

हापुड़ । स्वतंत्रता सप्ताह एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम अवधि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर के द्वारा माॅ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर लखनऊ के सांस्कृतिक कलाकारों द्वारा मंजू श्रीवास्तव व उनके टीम के द्वारा लोक गायन व कजरी गीत प्रस्तुत किए गए व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बालिकाओं के द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए l

. जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर ने कहा कि देश की आजादी के 75वें वर्ष के अवसर पर दिनांक 11 से 17 अगस्त 2022 तक स्वतंत्रता सप्ताह एवं दिनांक 13 से 15 अगस्त 2022 तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम पूरे प्रदेश में शासन के निर्देश पर किया जा रहा हैं। हम सभी का सौभाग्य है कि इस पुनीत व राष्ट्रीय पर्व में शामिल हो रहे हैं। उन्होने कहा कि सभी सांस्कृतिक कलाकारो के द्वारा तिरंगा एवं राष्ट्र के प्रति लोगो के अन्दर अपने गायन के माध्यम से जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है जो सराहनीय हैं। सांस्कृतिक कलाकारो के द्वारा सांस्कृतिक के अन्तर्गत सांस्कृतिक धरोहरो के संरक्षण पर आधारित संस्कृति विभाग की कलाकार मंजू श्रीवास्तव के द्वारा लोक नृत्य के माध्यम से कई प्रस्तुति दी गयी। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर दिग्विजय, सिंह बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता, नोडल अधिकारी इला प्रकाश, जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह, व जिला सूचना अधिकारी रंजना शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page