साइबर चोरी: मोबाइल-डेबिट कार्ड चुराकर खाते से उड़ाए 2.92 लाख, केस दर्ज

साइबर चोरी: मोबाइल-डेबिट कार्ड चुराकर खाते से उड़ाए 2.92 लाख, केस दर्ज
मुक्तेश्वरा गांव के अमित का फोन-कार्ड 11 जून को चोरी; अगले दिन खाते से कई ट्रांजेक्शन, UPI से भी निकाले पैसे
हापुड़। छावनी क्षेत्र में साइबर अपराध का बड़ा मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति का मोबाइल फोन और डेबिट कार्ड चुराकर बैंक खाते से 2 लाख 92 हजार 92 रुपये निकाल लिए। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव मुक्तेश्वरा निवासी देवेंद्र सिंह ने थाना बाबूगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके भाई अमित कुमार और भाभी अर्चना का SBI गढ़मुक्तेश्वर शाखा में संयुक्त खाता है।
11 जून को किसी अज्ञात व्यक्ति ने अमित का मोबाइल फोन और डेबिट कार्ड चोरी कर लिया। फोन बैंक खाते, UPI और डिजिटल बैंकिंग से लिंक था।
12 जून को जब परिवार ने खाता चेक किया तो होश उड़ गए। चोरों ने मोबाइल और डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कर कई ऑनलाइन और बैंकिंग ट्रांजेक्शन से कुल 2,92,092 रुपये निकाल लिए थे।
देवेंद्र ने पुलिस को बैंक स्टेटमेंट, संदिग्ध ट्रांजेक्शन की डिटेल और चोरी हुए मोबाइल का IMEI नंबर सौंपा है। उन्होंने बैंकिंग रिकॉर्ड, ATM और आसपास के सीसीटीवी फुटेज, UPI ट्रांजेक्शन की डिटेल खंगालकर आरोपियों को पकड़ने की मांग की है।
थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साइबर सेल की मदद से ट्रांजेक्शन की जांच की जा रही है। मोबाइल लोकेशन और जिन खातों में पैसा ट्रांसफर हुआ है, उनका पता लगाया जा रहा है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।











