ATMS College of Education Menmoms Global Inc
News

सर्राफा एसोशिएशन ने धूमधाम से मनाया होली उत्सव,होली पर्व सामाजिक समरसता का प्रतीक है – संजय खजांची,सचिन जिंदल

हापुड़ (अमित अग्रवाल मुन्ना)।

सर्राफा एसोशिएशन के तत्वावधान में यहां सर्राफा बाजार में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष संजय खंजाची ने कहा कि होली पर्व सामाजिक समरसता का प्रतीक है।यह पर्व प्यार के रंगों से सजा हुआ है।

वरिष्ठ सदस्य सचिन जिंदल सर्राफ ने कहा होली पर्व जाति,धर्म,संप्रदाय के बंधन खोलकर भाईचारे का संदेश देता है।

मंत्री संजीव जैन ने कहा कि होली पर्व एकता,मिलन और पवित्र प्रेम का प्रतीक है।इस दिन लोग पुराने गिले शिकवे भुलाकर गले मिलते हैं।होली भारतीय संस्कृति की पहिचान है।

पूर्व अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने कहा यह त्योहार एकता और सद्भावना में वृद्धि करता है।
बसंतोत्सव के रूप में ऋतु परिवर्तन होली पर्व का एक संकेत है।

इस अवसर पर संजय ख़ज़ांची प्रधान संजीव जैन मंत्री
राघव ख़ज़ांची युवा सर्राफ़, बॉबी बंसल,पंकज अग्रवाल,
शुभम ,आयुष ,जतिन,ऋषि उपस्थित थे

AngelOne

Deewan Global School Admission open संपर्क करे :7055651651

Deewan Global School JMS World School SCM Sr Sec School Radhey Krishna Caters
Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page