M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNews

सरकारी स्कूलों की दीवार बतायेगी सफल महिलाओं की जीवन गाथा, विद्यालयों की दीवारों पर बनवायी जा रही है, बहादुर महिलाओं का चित्र

हापुड़ (जनार्दन सैनी) ।
जनपद में संचालित परिषदीय विद्यालयों की एक दीवार सफल महिलाओं की गाथा को बतायेगी। दीवारों पर रानी लक्ष्मीबाई, साबित्रीबाई फूले, कल्पना चावला, पीटी ऊषा आदि महिलाओं की संघर्ष की गाथाएं अंकित कराई जा रही। जिससे शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को उनके जैसा बनने की प्रेरणा मिलेगी।

            राज्य परियोजना निदेशक अनामिका सिंह ने प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किये है। कि सरकारी विद्यालयों की एक दीवार पर सफल महिलाओं के संघर्ष की कहानियां को पेंट से अंकित किया जायेगा। मिशन शक्ति कार्यक्रम में इस नई मुहिम को शामिल किया गया है।

       अब शीघ्र ही विद्यालयों की एक दीवार पर बेटियों को सफल महिलाओं की वीरता, साहस, स्वाभिमान, सेवा और त्याग आदि गुणों की शिक्षा पढऩे को मिलेगी। जो सफल महिलाओं की जीवन गाथा को प्रदर्शित करने वाली कहानियां,चित्र और स्लोगन आदि भी बनाये जायेंगे। जनपद में करीब 730 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित है।

स्मार्ट क्लास संचालित करने वाला जिले का प्रथम कालेज बना एसएसवी इंटर कालेज,एसपी शुक्रवार को करेगें उद्घाटन

        जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता ने बताया कि विद्यालयों की दीवारों पर बहादुर महिलाओं की जीवन गाथा के उनके चित्र बनवाये जा रहे है। जिससे छात्राओं को प्रेरणा मिल सकेगी।

       जिला समन्वयक बालिका शिक्षा दीपा तोमर ने बताया कि दीवारों पर बहादुर महिलाओं की गाथा व चित्र बनवाने का उद्देश्य है,कि छात्राओं उनसे प्रेरणा मिलेगी। मिशन शक्ति अभियान के तहत भी छात्राओं को सशक्त बनने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। वैसे तो अब छात्राएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने कान्हा श्याम ढाबा सहित अन्य पर की छापेमारी,भरे सैंपल

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page