शिवा पाठशाला में आयोजित हुई निबंध एवं चित्र प्रतियोगिता, बच्चों को किया पुरस्कृत

शिवा पाठशाला में आयोजित हुई निबंध एवं चित्र प्रतियोगिता, बच्चों को किया पुरस्कृत
बच्चों को गुड टच व बैड टच के लिए किया जागरूक
हापुड़। इनर व्हील क्लब हापुड़ ग्रेटर के तत्वावधान में सांस्कृतिक दिवस पर शिवा प्राथमिक पाठशाला में भारतीय नैतिकता व संस्कृति के विषय पर निबंध एवं चित्र प्रतियोगिता का आयोजन किया । बच्चों ने अपने निबंधों व चित्रों आदि से सब का मन मोह लिया।
क्लब की अध्यक्षा राध्या गुप्ता व प्रधानाध्यापिका डॉ सुमन अग्रवाल ने बताया कि भारतीय नैतिकता और संस्कृति का गहरा संबंध है, जहाँ नैतिक मूल्य संस्कृति का आधार माने जाते हैं। संस्कृति में धर्म, कर्तव्य, परिवार, समाज और बड़ों का सम्मान जैसे मूल्यों को महत्व दिया जाता है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलते हैं। भारतीय संस्कृति का लक्ष्य आंतरिक शांति, सुख और सामंजस्य स्थापित करना है, जो कर्म, कर्तव्य और धर्म के माध्यम से प्राप्त होता है।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्षा राध्या गुप्ता ने प्रतियोगिता में विजयी बच्चों को ड्रॉइंग किट भेंट की व टीचर्स का भी सम्मान किया।
इस मौके पर वन स्टाप सैंटर की मैनेजर श्रीमती सोनिया ने भी बच्चों को गुड टच व बैड टच जैसे सही तरह से छूना व आपत्तिजनक तरह से छूने में अंतर की जानकारी देते हुए जागरूक किया।
इस मौके पर शिक्षिका नीतू नारंग, डॉ हरजीत कौर, लक्ष्मी,सुमन आदि मौजूद थी।












