शहर में धूमधाम से निकली मां चंडी जी की पालकी यात्रा,हुई पुष्प वर्षा

हापुड़।माँ चंडी जी की पालकी यात्रा प्रथम नवरात्र को श्री चंडी धाम से प्रारंभ होकर मीनाक्षी रोड से अयोध्यापुरी से तगासराय से रामनिवास स्कूल से त्यागी चौक से ब्रह्मनान से खारीकुंआ से होते हुए श्री चंडी धाम पर विश्राम हुई। मां चंडी महारानी की पालकी यात्रा का भक्तों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया एवं भक्तों ने मां चंडी महारानी के भजनों पर जमकर नृत्य किया। जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस अवसर पर पालकी सेवा समिति के संस्थापक रविंद्र जिंदल, विनय प्रकाश गुप्ता, नवीन आनंद, राहुल कंसल, संजय अग्रवाल, देवेश शर्मा, मनु गर्ग, हर्ष शर्मा, कुश शर्मा , अखिल अग्रवाल, दीपेश गर्ग, महेश टियाला, आकाश जिंदल, अनुराग शर्मा, संदीप सिंहल, वासु गोयल, हनु गोयल, चिराग गोयल, चिराग गुप्ता, गौरव सैनी, वासु शर्मा, आयुष, गोलू, दिपांशु जैन, मिरनाल त्यागी, पंकज त्यागी , हेमंत त्यागी, वैभव, पुलकित, रमन शर्मा, आदि उपस्थित रहे।












