M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

शहर में कुत्तों व बंदरों के आतंक के कारण अनेकों मरीज रेबीज के इंजेक्शन के लिए पहुंच रहे अस्पताल

हापुड़। शहर में कुत्तों और बंदरों का आतंक है। जिसके चलते रोजाना सरकारी अस्पतालों में रेबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। लोग नगर पालिका से कुत्तों और बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठा रहे हैं।

शहर में कुत्तों और बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। आवारा कुत्ते झुंड के साथ लोगों पर हमला कर रहे हैं। वहीं बंदर भी लोगों को काटकर जख्मी कर रहे हैं। रेबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए रोजाना गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हापुड़ में पहुंच रहे हैं। यहां रोजाना 50 से 60 के बीच रेबीज के इंजेक्शन लग रहे हैं। एक साल में दस हजार से अधिक रेबीज के इंजेक्शन लगते हैं। अस्पताल में रेबीज के इंजेक्शन की कमी नहीं है। सीएचसी के अधीक्षक डॉ0 दिनेश खत्री ने बताया कि रेबीज के इंजेक्शन लगवाने के लिए एक अलग वार्ड बनाया गया है।

कुत्तों और बंदरों से निजात दिलाने की मांग

हापुड़ शहर में कुत्तों और बंदरों का आतंक बढ़ रहा है। लोग इससे खासे परेशान हैं। कुत्ते और बंदर लोगों को जख्मी कर रहे हैं। लोगों ने पालिका से इनके आतंक से निजात दिलवाने की मांग रखी है।

बंदरों को पकड़वाने के लिए जल्द ही नगर पालिका द्वारा अभियान चलाया जायेगा। इसके अलावा कुत्तों की नसबंदी कराने के लिए भी टैंडर जारी किया जाएगा। – श्रद्धा शांडिल्ययान, अपर जिलाधिकारी

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page