शराब को लेकर पुलिसकर्मियों के पिटाई कांड : तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिसकर्मियों का पिटाईकांड, तीन गिरफ्तार
हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में शुक्रवार रात एक बजे गश्त कर रहे दो पुलिस कांस्टेबल ने शराब लेकर जा रहे बाईक सवार युवकों को रोककर पूछताछसे क्षुब्ध होकर युवकों ने अपने साथियों की मदद से पुलिसकर्मियों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ देहात क्षेत्र की ए-टू-जेड पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल दौलतराम और अभिषेक त्यागी शुक्रवार रात एक बजे क्षेत्र में
गश्त कर रहे थे, तभी उन्हें संदिग्ध परिस्थितियों में बाइक पर सवार दो युवकों को रोककर पूछताछ करनी शुरू कर दी। जिससे युवकों ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता करते हुए अपने साथियों को टैम्पू से बुला लिया और सबने मिलकर पुलिसकर्मियों की लाठी डंडों से पिटाई कर फरार हो गए। हमले में दोनों कांस्टेबल के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।
घायल पुलिसकर्मियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस ने मौके पर पहुंच घायल साथियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मामले में आरोपी अमित, शिवम्, बिट्टू, रोहित व 12 अज्ञात पर केस दर्ज कर थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के मतनौरा के विपिन, थाना सिंभावली के औरंगाबाद के रोहित व जिला बागपत के थाना खेकड़ा क्षेत्र के डगरपुर के शिवा को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे है। अन्य फरार आरोपितों की डिटेल जुटा रहे है। जल्द ही अन्य आरोपित गिरफ्तार किए जाएंगे।











