विधालयों की पेयरिंग व प्रधानाध्यापकों के पदों को समाप्त करने के लिए शिक्षकों ने सदर विधायक को भेजा ज्ञापन, सीएम को भेजेंगे

विधालयों की पेयरिंग व प्रधानाध्यापकों के पदों को समाप्त करने के लिए शिक्षकों ने सदर विधायक को भेजा ज्ञापन, सीएम को भेजेंगे
हापुड़।
यूपी सरकार द्वारा कम बच्चों वालें विधालयो की पेयरिंग व
प्रधानाध्यापकों के पद समाप्त किए जाने के विरोध में शिक्षक संगठन ने सदर विधायक को ज्ञापन देकर इसे रोकने की मांग की।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के के आह्वान पर संघ पदाधिकारियों ने गुरुवार को सदर विधायक विजयपाल आढ़ती के आवास पर पहुंचकर। ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शिशोदिया जिलामंत्री नीरज चौधरी ने बताया कि सरकार द्वारा विधालयो की पेयरिंग एवं 150 से कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के पद समाप्त किए जाने के प्रस्ताव का विरोध किया जा रहा है।जिसको लेकर संघ पदाधिकारियों ने सदर विधायक को ज्ञापन सौंपा गया ।
सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने शिक्षक संघ की मांग से सहमति व्यक्त की गई । उनके द्वारा संस्तुति सहित ज्ञापन मुख्यमंत्री को प्रेषित कर दिया जाएंगा।












