विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच हापुड़ में लगवाए गढ़ पालिकाध्यक्ष के शुभकामनाएं के होर्डिंग चोरी, की शिकायत

हापुड़।
गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राकेश बंजरगी ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच हापुड़ विधानसभा सीट (सुरक्षित) को लेकर शहर में 40 शुभकामनाओं के होर्डिंग लगवाए थे, जो चोरी हो गए। जिसकी शिकायत वे एसपी से करेंगे।
जानकारी के अनुसार गढ़मुक्तेशर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राकेश बंजरगी ने हापुड़ क्षेत्र में 42 शुभकामनाओं के होर्डिंग लगवाए थे,जो एक ही रात में चोरी हो गए।
वह आगामी विधानसभा चुनावों में हापुड़ से दावेदारी प्रस्तुत कर रहे हैं। हापुड़ विधानसभा सीट सुरक्षित है। हालांकि यहां से विजयपाल आढ़ती दूसरी बार विधायक हैं , जबकि बजंरगी भी दमदारी से खुद को प्रत्याशी बनाने की तैयारी कर रहे हैं। कई अन्य दावेदार भी दावेदारी कर रहे हैं। राकेश बजरंगी द्वारा समय-समय पर शहर क्षेत्र में होर्डिंग्स लगवाए जाते रहे हैं। अबकी बार उनके होर्डिंग्स को चोरी कर लिया
गया है।
राकेश बंजरगी ने कहा कि वह
हापुड़ विधानसभा क्षेत्र में पार्टी का कार्य रहे हैं । उसके चलते विभिन्न स्थानों पर 42 होर्डिंग्स लगवाए गए थे। उनमें से रात में 40 चोरी करा दिए गए हैं। जिसकी शिकायत डीएम-एसपी से करेंगे।












