M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsSimbhaoliUttar Pradesh

विदेश में नौकरी के नाम पर बेरोजगार युवकों से लाखों रूपयें की ठगी, एफआईआर दर्ज

 

हापुड़़। थाना सिम्भावली क्षेत्र के बेरोजगार युवकों को सऊदी अरब में नौकरी लगवाने के नाम पर एक ठग ने लाखों रुपये की ठगी कर ली। वहां पहुंचे लोगों को नौकरी नहीं मिलने पर खाने तक के लाले पड़ गए। जिसके बाद उक्त युवकों ने किसी तरह अपने परिजनों से सम्पर्क साधा तथा रुपये पहुंचने पर वापस अपने वतन लौटे। इस मामले में एक युवक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

सिम्भावली थाना क्षेत्र के गांव अनुपुर डिबाई निवासी कुर्बान अली से सऊदी में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी का मामला प्रकाश में आया है। कुर्बान अली ने बताया कि सरूरपुर गांव निवासी एक युवक उसके पास आया तथा सऊदी अरब में नौकरी लगवाने के नाम पर उससे दो किश्तों में दो लाख 35 हजार रुपये ले लिए। इस बीच उसके रिश्तेदार नदीम बाड़ली सहित कई अन्य परिचितों से लाखों रुपये लेकर सभी को विदेश. भेज दिया।

कुर्बान ने बताया कि वहां पूरे देश से करीब सात हजार लोगों को भेजा गया था। जिनमें से अनेकों लोगों को तय कंपनी के बजाए दूसरी कंपनी में भेज दिया गया।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page