M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

वनवासी कल्याण आश्रम की आयोजित हुई बैठक, जनजाति क्षेत्रों में चलाए जा रहे कार्यक्रमों की दी जानकारी

वनवासी कल्याण आश्रम की आयोजित हुई बैठक, जनजाति क्षेत्रों में चलाए जा रहे कार्यक्रमों की दी जानकारी

हापुड़। वनवासी कल्याण आश्रम हापुड़ इकाई द्वारा एक दायित्व परिवर्तन बैठक अजय बंसल केमिकल वालों के निवास भगवती गंज में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता वर्तमान प्रधान पदम गर्ग द्वारा की गई।

बैठक में रुद्रपुर से आए क्षेत्रीय संगठन मंत्री डालचंद जी द्वारा वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई ।जिसमे संगठन द्वारा वनवासी जनजाति क्षेत्रों में चलाए जा रहे कार्यक्रम जैसे स्वास्थ्य के क्षेत्र में विवेकानंद हेल्थ सोसायटी के हॉस्पिटल, शिक्षा के क्षेत्र में आदिवासी समाज के बच्चों के छात्रावास व ट्यूशन सेंटर, आर्थिक स्वावलंबन हेतू चलाए जा रहे सेंटर की जानकारी दी गई। साथ ही संगठन की उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी दी गई। क्षेत्रीय संगठन मंत्री डालचंद , जिला प्रचारक संघ विवेक व हापुड़ इकाई के सदस्यों की उपस्थिति में नवीन दायित्वों की घोषणा की गई।

इस मौके पर अमित गोयल (प्रधान), विजय मित्तल (उप प्रधान) आशुतोष रस्तोगी (महामंत्री), अमित गुप्ता (मंत्री), विकास कालरा (कोषाध्यक्ष), मुकुल वार्ष्णेय (मीडिया प्रभारी/प्रचार प्रमुख) आदि मौजूद थे।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page