लायंस क्लब हापुड़ प्लेटिनम को “हंगर रिलीफ इम्पैक्ट चैंपियन अवार्ड” से सम्मानित

हापुड़।
समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहे Lions Club Hapur Platinum को भूखमरी उन्मूलन के लिए किए गए उत्कृष्ट प्रयासों के लिए “Hunger Relief Impact Champion Award” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान Lions Council of India द्वारा आयोजित Global Service Week (3 से 11 जनवरी 2026) के अंतर्गत प्रदान किया गया।
इस दौरान क्लब के सदस्यों ने जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुंचाने, खाद्य सामग्री वितरण तथा समाज में सेवा की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया। क्लब के इन प्रयासों से अनेक जरूरतमंद परिवारों को सहायता मिली और समाज में सकारात्मक संदेश गया।
इसी के साथ क्लब के द्वारा गौशाला हापुड़ में विशेष 56 भोग गौमाता के लिए किया गया जिसके लिए क्लब को मिला सम्मान भी मिला।इस उपलब्धि पर क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कहा कि यह सम्मान पूरे क्लब के सामूहिक प्रयास और सेवा भावना का परिणाम है। क्लब भविष्य में भी इसी प्रकार समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों की सहायता के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।
क्लब के सदस्यों और शहर के गणमान्य लोगों ने इस उपलब्धि पर Lions Club Hapur Platinum को बधाई देते हुए इसे हापुड़ के लिए गर्व का विषय बताया।
आप सभी को यह जानकर खुशी होगी कि गौशाला में 56 भोग लगाने के आपके अथक प्रयासों को इंटरनेशनल प्रेसिडेंट ने सम्मानित किया है, जिसके लिए क्लब को प्रशंसा प्रमाण पत्र भी मिला है। गौ माता के आशीर्वाद से आप सभी बधाई के पात्र हैं।
अध्यक्ष लायन विवेक गर्ग सचिव लायन आशीष मित्तल कोषाध्यक्ष लायन मयंक मित्तल और सभी क्लब के लायन मेंबर्स को बधाई के पात्र हैं।











