ATMS College of Education Menmoms
News

रोटरी क्लब हापुड़ का अधिष्ठापन समारोह आयोजित, मुस्लिम कुरैशी अध्यक्ष, हरेन्द्र त्यागी सचिव व विकास गर्ग कोषाध्यक्ष मनोनीत

रोटरी क्लब हापुड़ का अधिष्ठापन समारोह आयोजित, मुस्लिम कुरैशी अध्यक्ष, हरेन्द्र त्यागी सचिव व विकास गर्ग कोषाध्यक्ष मनोनीत

हापुड़,
रोटरी क्लब हापुड़ का वार्षिक अधिष्ठापन समारोह मंगल भवन, मेरठ रोड, हापुड़ में गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित हुआ। इस अवसर पर रोटेरियन डॉ. कौसर इकबाल ने रोटेरियन अंकित त्यागी, अध्यक्ष 2024-25, को कॉलर पहनाकर सम्मानित किया। तत्पश्चात, रोटेरियन राजीव चौधरी, सचिव 2024-25, ने गत वर्ष के क्लब प्रोजेक्ट्स की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।

कॉलर चेंज समारोह में रोटेरियन अंकित त्यागी, अध्यक्ष 2024-25, ने रोटेरियन एडवोकेट मुस्लिम कुरैशी, अध्यक्ष 2025-26, को कॉलर सौंपकर आगामी कार्यकारी वर्ष का प्रभार हस्तांतरित किया। साथ ही, रोटेरियन हरेंद्र त्यागी को सचिव और रोटेरियन विकास गर्ग को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

समारोह का उद्घाटन कमेटी चेयरमैन रोटेरियन डॉ. गोविंद सिंह ने अपने ओजस्वी वक्तव्य से किया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, रोटरी क्लब डिस्ट्रिक्ट 3012, डॉ. अमिता मोहिंद्रु मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। पूर्व असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन संजय त्यागी और वर्तमान असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन सचिन चौधरी ने समारोह के संचालन और प्रबंधन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
रोटरी क्लब, हापुड़ सचिव रोटेरियन हरेंद्र त्यागी ने वर्ष 2025-26 के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्ट्स की रिपोर्ट प्रस्तुत की। अध्यक्ष रोटेरियन एडवोकेट मुस्लिम कुरैशी ने रोटरी क्लब के उद्देश्यों और सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. अमिता मोहिंद्रु ने थैलेसीमिया रोग के उन्मूलन के लिए रोटरी के अभियान पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में रोटेरियन डॉ. श्याम कुमार, रोटेरियन संजय सिंघल, रोटेरियन सुमित वर्मा, रोटेरियन डॉ. संजीव वशिष्ठ, रोटेरियन अल्ताफ अली, रोटेरियन एडवोकेट के.के. गुप्ता, और रोटेरियन स. तेजेंद्र सिंह (प्रिंस) ने विशेष योगदान दिया।
यह समारोह रोटरी क्लब हापुड़ की सामाजिक प्रतिबद्धता और एकता का प्रतीक रहा। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने आगामी वर्ष में सामुदायिक विकास और सेवा के लिए नए प्रोजेक्ट्स को गति देने का संकल्प लिया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page