रेलवे रोड़ पर बैंक में लगी भीषण आग, फायरब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

रेलवे रोड़ पर बैंक में लगी भीषण आग, फायरब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र के रेलवे रोड़ स्थित एक बैंक में एमसीवी फटने से आग लग गई। आग ने धीरे धीरे विकराल रूप धारण कर लिया। फायरबिग्रेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के
रेलवे रोड स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में शनिवार शाम अचानक आग लग गई । आग लगने से हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना बैंक मैनेजर ने फायरब्रिगेड को दी और सारे स्टाफ को बैंक से बाहर निकलया।
घटना की सूचना मिलते ही फायरबिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। आग लगने से बैंक के अंदर रखे कई जरूरी दस्तावेज जलकर राख हो गए हैं।
फायरबिग्रेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।












