HapurNewsUttar Pradesh
रेप के आरोपी का साथ देने की आरोपी महिला गिरफ्तार, भेजा जेल

हापुड़।
थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में एक महिला को घर बुलाकर रेप के आरोपी की मदद करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थाना प्रभारी धीरज मलिक ने बताया कि 17 सितंबर को एक महिला को पेंशन दिलाने के बहाने पड़ोसन अपने घर में बुलाकर ले गई थी। जहां गांव का ही रहने वाला आबिद नामक व्यक्ति पहले से ही कमरे में था। आरोप था कि इस दौरान पडोसी जरीना ने पीड़ित महिला को अपने घर के कमरे में आरोपित आबिद के साथ बंद कर दिया, जहां उसके साथ आबिद द्वारा दुष्कर्म किया गया। पुलिस के अनुसार इस मामले में आरोपित आबिद पहले ही जेल जा चुका है, जबकि आरोपी महिला जरीना फरार चल रही थी। पुलिस ने उसको भी गिरफ्तार कर लिया है।












