M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
DhaulanaNewsUttar Pradesh

रुपयों के लालच में अपने साथी संग मिलकर रची थी हत्या की साजिश

धौलाना। किरायेदार ने ही अपने साथी के साथ योजना बनाकर मकान मालिक जगदीश को चंद रुपयें के लालच मंे मौत के घाट उतारा और गांव के ही जंगल में दफना दिया। एटीएम से निकाले गए रुपये और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से दोनों आरोपियों की पहचान ने राज खोल दिया। हत्या का खुलासा होने पर पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का शव बरामद किया।

थाना प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद गौतम ने बताया कि गांव कपूरपुर निवासी जगदीश पुत्र मामचंद 6 जनवरी से लापता थे। मृतके के भाई परजीत ने बताया कि फिलहाल जगदीश गाजियाबाद में रहे रहे थे। सिहानी गेट थाना में भाई की गुमशुदगी दर्ज कराई गइ।

प्ुलिस के मुताबिक मृतक ने कुछ दिन पहले ही अपना गांव का मकान बेचा था। काफी समय बीत जाने के बाद जब जगदीश घर नीं लौटे तो उन्हें शक हुआ। परिजनों ने उनके बैंक खाते की डिटेल निकलवाई तो पता चला कि 7 अप्रैल को उनके खाते से 80 हजार रुपये निकाले गए हैं। जिस स्थान से एटीएम द्वारा नगदी निकाली गई वहां की फुटेज सीसीटीवी से निकलवाकर पुलिस ने बारीकि से जांच की तो मामला खुल गया।

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देने वाले सोमवीर और सोनू को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों ने कबूल करते हुए बताया कि जगदीश की हत्या करने के बाद उन्होंने उसके खाते से पैसे निकाले।

पुलिस ने देर रात मृतक के परिजनों के साथ आरोपियों को मौके पर ले जाकर जगदीश का दफनाया हुआ शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page