“राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत एक्सपोजर विजिट टीम ने उत्तराखंड के लिए किया प्रस्थान”

“राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत एक्सपोजर विजिट टीम ने उत्तराखंड के लिए किया प्रस्थान”
हापुड़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों के विज्ञान एवं नवाचार कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शैक्षणिक भ्रमण में जनपद हापुड़ के राजकीय विद्यालयों के लगभग 60 मेधावी छात्र-छात्राएँ प्रतिभाग कर रहे हैं। यह भ्रमण 1 दिसंबर 2025 से 5 दिसंबर 2025 तक आयोजित होगा, जिसके तहत प्रतिभागी छात्र आईआईटी रुड़की, पतंजलि योग पीठ हरिद्वार एवं फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफआरआई) देहरादून, उत्तराखंड का दौरा करेंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय इंटर कॉलेज बडौदा हिंदवान के प्रधानाचार्य डॉ. शैलेंद्र कुमार, जिला समन्वयक माध्यमिक शिक्षा श्रीमती दीपा तोमर तथा राजकीय हाईस्कूल हिम्मतपुर की प्रधानाचार्या श्रीमती शैलजा कुमारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य और सफल शैक्षणिक अनुभव की शुभकामनाएँ दीं।
एक्सपोजर विजिट का सुव्यवस्थित संचालन सहप्रभारी श्रीमती राजेश कुमारी, श्री अमित कुमार शर्मा एवं श्री दिनेश कुमार के निर्देशन में किया जा रहा है। यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, अनुसंधान भावना, नवाचार कौशल एवं वास्तविक जीवन अधिगम को प्रोत्साहित करने की दिशा में अत्यंत प्रभावी सिद्ध होगा।













If you’re into card games, 3pattiokgame might be one worth checking out. Smooth enough graphics and interface. Could use some more options on the lobby UI. Check it out here 3pattiokgame.
Yo, heard about 8ketbet from my buddy. Gave it a shot, and I’m not mad at it. Interface is clean, and the games are pretty engaging. Might be my new lunchtime escape. Word up!