M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
Astrology

राशिफल 4 अगस्त: मिथुन, वृश्चिक और कुंभ राशि वाले रहेंगे परेशान, ये करें काली वस्तु का दान, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

ग्रहों की स्थिति- चंद्रमा और राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य और बुध कर्क राशि में हैं। शुक्र और मंगल सिंह राशि में हैं। केतु, वृश्चिक राशि में हैं। शनि मकर राशि में हैं। गुरु कुंभ राशि में गोचर में हैं। शनि और गुरु दोनों ही वक्री गति से चल रहे हैं। चंद्रमा और राहु का भी ग्रहण योग बना हुआ है।

राशिफल-

मेष- स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। विशेषकर, मुख रोग या नेत्र रोग के शिकार हो सकते हैं। कुटुम्‍बीजनों में थोड़ी अनबन की स्थिति आ सकती है। आर्थिक नुकसान की भी स्थिति बनी हुई है। प्रेम और व्‍यवसाय लगभग ठीक रहेगा। ये नुकसान व्‍यवसायिक नहीं, आर्थिक होगा। कहीं यदि निवेश करेंगे तो दिक्‍कत आ सकती है। काली वस्‍तु का दान करें।

वृषभ- स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। उदर रोग या मानसिक स्थिति खराब होने की आशंका है। प्रेम और व्‍यापार आपका सही चलता रहेगा। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें।





मिथुन-खर्च की अधिकता या काल्‍पनिक भय से मन परेशान रहेगा। सिरदर्द या नेत्र रोग की स्थिति बन सकती है। प्रेम और व्‍यापार लगभग सही चलता रहेगा। भगवान भोलेनाथ की अराधना करें। उनका अभिषेक करें।



कर्क- स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की आवश्‍यकता है। मन भी थोड़ा परेशान रहेगा। व्‍यवसायिक स्थिति बहुत अच्‍छी नहीं दिख रही है। बस चार अगस्‍त के दिन की बात है। बाकी स्थिति आपकी सही हो जाएगी। आर्थिक मामले सुलझेंगे लेकिन उसका तरीका गलत हो सकता है। थोड़ा सा ध्‍यान देकर, चीजों को समझकर आगे बढ़ने की जरूरत है। काली वस्‍तु का दान करें।



सिंह-पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। कोर्ट कचहरी में थोड़ा सा होशियारी से आगे बढ़ें। व्‍यवसायिक स्थिति भी बहुत अच्‍छी आपकी नहीं दिख रही है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम की स्थिति मध्‍यम, व्‍यापारिक स्थिति भी मध्‍यम दिख रही है। काली वस्‍तु का दान करें।



कन्‍या-भाग्‍यवश कुछ बहुत अच्‍छा नहीं दिख रहा है। परिश्रम करें। बस एक दिन की बात है। इसके बाद बड़ी अच्‍छी स्थिति आपकी आ जाएगी। किसी तरह से मान-सम्‍मान पर कोई ठेस न लगने पाए इसका ध्‍यान रखें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी मध्‍यम समय कहा जाएगा। मां काली की शरण में बने रहें। उनकी अराधना करें।



तुला-विशेष रूप से थोड़ी सी सावधानी बरतें। वाहन चलाते समय कहीं चोट न लगे। स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम और व्‍यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक दिख रहा है। कोई भी काली वस्‍तु पास रखें। अच्‍छा होगा।



वृश्चिक-जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। रोजी-रोजगार में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जिसकी शादी-ब्‍याह तय है उसमें थोड़ी सी अनबन की स्थिति आ सकती है। कुल मिलाकर थोड़ा सा बचकर पार करने की आवश्‍यकता है। मानसिक चंचलता पर नियंत्रण रखने की आवश्‍यकता है। प्रेम भी मध्‍यम रहेगा। व्‍यापार मध्‍यम चलेगा। काली वस्‍तु का दान करें।

धनु-स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा लेकिन विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। प्रेम और व्‍यवसाय ठीक-ठाक है। काली वस्‍तु का दान करें।

मकर-महत्‍वपूर्ण निर्णय अभी टाल कर रखें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं के संकेत हैं। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। आपका मन थोड़ा अवसादित रहेगा। व्‍यापार करीब-करीब ठीक चलेगा। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-घरेलू सुख बाधित है। भौतिक सुख संपदा की चीजें थोड़ी खराब होंगी। घरेलू चीजें खराब होंगी जिससे आपका मन थोड़ा खिन्‍न रहेगा। सीने में विकार की आशंका है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम ठीक-ठाक, व्‍यापार भी आपका ठीक चल रहा है। भगवान शिव का जलाभिषेक करें। अच्‍छा होगा।

मीन-अपनों के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। अपने स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। व्‍यापारिक स्थिति आपकी सही चलेगी लेकिन तरीके पर भी ध्‍यान देने की जरूरत है। प्रेम की स्थिति मध्‍यम है। काली वस्‍तु का दान करना, भगवान शिव की अराधना करना आपके लिए अच्‍छा होगा।

प्रस्‍तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर।

.

Source link



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page