M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
Astrology

राशिफल 31 मई: आज ग्रहों की स्थिति जनमानस के लिए ठीक नहीं, मिथुन राशि वालों को लग सकती है चोट, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

ग्रहों की स्थिति-सूर्य और राहु वृषभ राशि में हैं। बुध, शुक्र और मंगल मिथुन राशि में हैं। बुध का वक्री होना स्‍नायु मंडल, मन-मस्तिष्‍क, त्‍वचा और नसों की समस्‍या ला सकता है। वित्‍तीय स्थिति भी प्रभावित कर सकता है। केतु वृश्चिक राशि में हैं। चंद्रमा और शनि मकर राशि में हैं। शनि यहां पर वक्री हैं इसलिए प्रत्‍यक्ष विषयोग नहीं बनेगा। बहुत खराब असर नहीं पड़ेगा। गुरु कुंभ राशि में हैं। विपरीत जगह पर शनि के घर में बैठे हैं इसलिए यह जनमानस को नुकसान करते रहेंगे।

राशिफल-

मेष-रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम की स्थिति नकारात्‍मक, संतान पर ध्‍यान देने की जरूरत है। सूर्यदेव को जल देते रहें।

वृषभ-स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार, सरकारी तंत्र से समस्‍या, प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है और भाग्‍य साथ देगा आपका। लाल वस्‍तु का दान करें।





मिथुन-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य में अभी सुधार शुरू हुआ है लेकिन 31 मई का दिन स्‍वास्‍थ्‍य के लिए अच्‍छा नहीं है। प्रेम में पहले से बेहतर स्थिति है। संतान पक्ष से भी बेहतर स्थिति है। रोजी रोजगार में मध्‍यम गति से आप आगे चलते रहेंगे। पीली वस्‍तु का दान करें।



कर्क-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापार सही स्थिति में चलता रहेगा। बजरंग बली की अराधना करते रहें।



सिंह-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा मध्‍यम है। प्रेम और व्‍यापार सही चल रहा है। संतान की स्थिति भी अच्‍छी है। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहें।



कन्‍या-मन परेशान रहेगा। भावुक बने रहेंगे। भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें, नुकसान होगा। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम की स्थिति मध्‍यम है। मन परेशान रहेगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चलते रहेंगे। शनिदेव की अराधना करते रहें।



तुला-घरेलू सुख बाधित है। गृहकलह के संकेत हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापार धीरे-धीरे चलता रहेगा। पीली वस्‍तु का दान करें।



वृश्चिक-पराक्रम रंग लाएगा। जो भी आपने सोच रखा है उसे लागू करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति पहले से बेहतर है। व्‍यापार आपका सही चल रहा है। नीली वस्‍तु का दान करें।

धनु-वाणी अनियंत्रित न होने दें। पूंजी का निवेश अभी न करें। कुटुम्‍बीजनों से थोड़ी अनबन हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम की स्थिति में सुधार होगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चलेंगे आप। शनिदेव की अराधना करें।

मकर-सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम में सुधार है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-मन परेशान रहेगा वित्‍तीय स्थिति को लेकर। स्‍वास्‍थ्‍य और प्रेम पहले से बेहतर है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से मध्‍यम समय चलेगा। गणेश जी की अराधना करते रहें।

मीन-आर्थिक मामले सुलझेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार सही चलता रहेगा। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

प्रस्‍तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर।

.

Source link



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page