M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
Astrology

राशिफल 30 जून: मेष राशि वालों को मिलेगा रुका धन वापस, मकर राशि वाले न लें कोई आर्थिक रिस्क, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

ग्रहों की स्थिति-बुध और राहु वृषभ राशि में हैं। मिथुन राशि में सूर्य, कर्क राशि में शुक्र और मंगल हैं। वृश्चिक राशि में केतु, मकर राशि में शनि और कुंभ राशि में गुरु और चंद्रमा का अप्रत्‍यक्ष गजकेशरी योग है। चूंकि गुरु वक्री हैं इसलिए चंद्रमा और गुरु का यह पूर्ण गजकेशरी योग नहीं माना जाएगा।

राशिफल-

मेष-आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। लाल वस्‍तु पास रखें।

वृषभ-राजनीतिक लाभ, पैतृक सम्‍पत्ति में इजाफा, कोर्ट-कचहरी में विजय, स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार, प्रेम अच्‍छा और व्‍यापार अच्‍छा है। पीली वस्‍तु का दान करें।





मिथुन-यात्रा में लाभ होगा। धर्म-कर्म में हिस्‍सा लेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम, व्‍यापार भी साथ देगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।



कर्क-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। कोई रिस्‍क न लें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करें।



सिंह-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम और व्‍यापार भी साथ देगा। पीली वस्‍तु पास रखें।



कन्‍या-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कोई चिंता न करें। शत्रु स्‍वयं नतमस्‍तक हो जाएंगे। स्‍वास्‍थ्‍य सुधार की ओर है। प्रेम-व्‍यापार भी साथ देगा। भगवान शिव का स्‍मरण करते रहें।



तुला-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। भावुक बने रहेंगे। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य सुधार की ओर है। प्रेम, व्‍यापार मध्‍यम गति से आगे बढ़ेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।



वृश्चिक-गृहकलह से शांत होकर निपटें। घर में कुछ शुभ संस्‍कार हो सकते हैं। भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापार ठीक चलेगा। पीली वस्‍तु पास रखें।

धनु-किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। भाइयों-मित्रों का साथ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम, व्‍यापार सही चलेगा। लाल वस्‍तु पास रखें।

मकर-कोई आर्थिक रिस्‍क न लें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और व्‍यापार सही चलेगा। मां काली की अराधना करें।

कुंभ-रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। सकारात्‍मक उर्जा का संचार होगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम से बेहतर की तरफ होगा। प्रेम, व्‍यापार का साथ होगा। गणेश जी की अराधना करें।

मीन-अज्ञात भय सताएगा। प्रेम में दूरी बनी रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करते रहेंगे। बजरंग बली का स्‍मरण करना आपके लिए बहुत अच्‍छा रहेगा।

प्रस्‍तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर।

.

Source link



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page