M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
Astrology

राशिफल 19 अप्रैल: नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की कृपा से इन राशियों का होगा भाग्योदय, जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

ग्रहों की स्थिति-मेष राशि में सूर्य, बुध और शुक्र हैं। वृषभ राशि में राहु हैं। मिथुन राशि में मंगल और चंद्रमा हैं। मकर राशि में शनि हैं। कुंभ राशि में गुरु का गोचर चल रहा है।

राशिफल-
मेष-
बिल्‍कुल ऐसा लग रहा है जैसे ग्रहों को अपनी-अपनी जगह पर रख दिया गया हो। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से काफी बेहतर है। प्रेम की स्थिति में बहुत समीपता, संतान और व्‍यवसायिक स्थिति बहुत अच्‍छी है। शुभता के संकेत हैं। शुभ कार्यों में आप जुड़े हुए हैं। शुभ कार्यों से पैसे आ रहे हैं। पीली वस्‍तु पास रखें।

वृषभ-धनागमन बना रहेगा। पूंजी निवेश अभी न करें। बाकी स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम बना रहेगा। प्रेम की स्थिति में दूरी बनी रहेगी। लक्ष्‍मी योग बना रहेगा। रुपए-पैसे का आवक बना रहेगा। प्रेम की स्थिति मध्‍यम चलती रहेगी।

मिथुन-बहुत अच्‍छी एनर्जी है आपमें इस समय। सकारात्‍मक उर्जा का संचार हो रहा है। प्रेम, स्‍वास्‍थ्‍य और व्‍यापार तीनों अच्‍छा है। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्‍धता होगी। मां काली की अराधना करते रहें।

कर्क-स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, उर्जा का स्‍तर कम रहेगा। प्रेम में थोड़ी दूरी रहेगी लेकिन प्रेम बना रहेगा। व्‍यवसायिक दृष्टिकोण से थोड़ा खर्चीला समय है। कोई दिक्‍कत की बात नहीं दिख रही है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

सिंह-आर्थिक मामले सुलझेंगे। कुछ अच्‍छे समाचार की प्राप्ति होगी। व्‍यवसायिक दृष्टिकोण से आप ठीक चलते रहेंगे। प्रेम, व्‍यापार, स्‍वास्‍थ्‍य सब कुछ उत्‍तम है। लाल वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न होंगे। व्‍यापारिक लाभ मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। लाल वस्‍तु का दान करें।

तुला-भाग्‍यवश कुछ अच्‍छा होगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम की स्थिति अच्‍छी होगी। संतान पक्ष से कुछ खुशहाल समाचार मिलेगा।

वृश्चिक-स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। लाल वस्‍तु पास रखें।

धनु-नवप्रेम का आगमन, जीवन में तरक्‍की, व्‍यवसायिक लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। अच्‍छी स्थिति दिख रही है। बजरंग बली की अराधना करें।

मकर-शत्रु सामने पड़ने की हिम्‍मत नहीं करेंगे। दबदबा आपका कायम रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। थोड़ा डिस्‍टर्बेंस जरूर होगा लेकिन विजयी आप ही होंगे। प्रेम और व्‍यापार भी अच्‍छा होगा। लाल वस्‍तु दान करें।

कुंभ-अक्रामकता से बचें। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम की स्थिति नरम-गरम बनी रहेगी। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। व्‍यवसायिक स्थिति भी ठीक रहेगी। लाल वस्‍तु का दान करें।

मीन-रक्‍तचाप अनियमित न हो इसका ध्‍यान रखें। प्रेम की स्थिति अच्‍छी होगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चलेगा। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

प्रस्‍तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर।



Source link

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page