ATMS College of Education Menmoms
Astrology

राशिफल 15 जुलाई: मिथुन राशि वालों के गृहकलह के हैं संकेत, सिंह राशि वाले करें हरी वस्तु का दान, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य और बुध मिथुन राशि में हैं। शुक्र और मंगल कर्क राशि में हैं। चंद्रमा सिंह राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। शनि मकर राशि में और गुरु कुंभ राशि में हैं। यह सूर्योदय के समय की स्थिति है। काम का समय शुरू होने तक चंद्रमा कन्‍या राशि में पहुंच जाएंगे।

राशिफल-
मेष-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम की स्थिति बेहतर रहेगी। व्‍यवसायिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। सूर्यदेव को जल दें।

वृषभ-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक रहेंगे। शनिदेव का स्‍मरण करें।

मिथुन-गृहकलह के संकेत हैं। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। व्‍यापार भी धीरे-धीरे सुधार की ओर है। प्रेम मध्‍यम रहेगा। मां काली का स्‍मरण करें।

कर्क-किया गया प्रयास सार्थक होगा। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और व्‍यापार अच्‍छा चलता रहेगा लेकिन कुछ डिस्‍टर्बेंस प्रेम में रहेगा। मां काली का स्‍मरण करें।

सिंह-स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम और संतान दोनों मध्‍यम चल रहा है। रुपए-पैसे का आवक बना रहेगा। निवेश से अभी बचें। हरी वस्‍तु का दान करें।

कन्‍या-जिस चीज की जरूरत होगी। जीवन में उसकी उपलब्‍धता भी होगी। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और व्‍यापार भी आपका सही दिख रहा है। शनिदेव का स्‍मरण करें।

तुला-मानसिक चिंता सताएगी। खर्च की अधिकता से पहले परेशान रहेंगे। स्‍वास्‍थ्य करीब-करीब ठीक रहेगा। प्रेम और व्‍यापार मध्‍यम रहेगा। भगवान गणेश की अराधना करें।

वृश्चिक-आर्थिक मामले सुलझेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। प्रेम मध्‍यम, स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। व्‍यापार अच्‍छा रहेगा। हरी वस्‍तु का दान करें।

धनु-शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्‍चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। व्‍यवसायिक लाभ मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य और प्रेम मध्‍यम है। गणेश जी की अराधना करें।

मकर-परिस्थितियां अनुकूल होती दिख रही हैं। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और व्‍यापार काफी सुधर गया है। मां काली की अराधना करें।

कुंभ-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। प्रेम और स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, व्‍यापार ठीक रहेगा। हरी वस्‍तु पास रखें।

मीन-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। पर्सनल लाइफ बहुत अच्‍छी दिख रही है। स्‍वास्‍थ्‍य पर थोड़ा ध्‍यान दें। हरी वस्‍तु का दान करें। किसी मवेशी को हरा चारा खिलाना आपके लिए अच्‍छा रहेगा।

प्रस्‍तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर।

.

Source link


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page