M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
Astrology

राशिफल 1 जून: मेष व धनु राशि वालों को मिलेगा रुका धन वापस, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से इन राशि वालों को होगा लाभ

ग्रहों की स्थिति-राहु और सूर्य ग्रहण योग बनाकर वृषभ राशि में हैं। मिथुन राशि में वक्री बुध, मंगल और शुक्र के साथ हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। मकर राशि में वक्री शनि हैं और कुंभ राशि में गुरु और चंद्रमा का गजकेशरी योग बना हुआ है। यह एक शुभ योग होता है। कम से कम सवा दो दिन के लिए कुछ राशियों के लिए बहुत और कुछ राशियों के लिए थोड़ी राहत रहेगी।

राशिफल-

मेष-आर्थिक मामले सुलझेंगे, रुका हुआ धन वापस मिलेगा, आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। संतान की स्थिति अच्‍छी होगी। मन संकुल रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार सब कुछ के लिए यह सुखद समय है। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहें।

वृषभ-व्‍यवसायिक स्थिति सुधरेगी। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। पैतृक संपत्ति में इजाफा होगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम पहले से बेहतर है। व्‍यापार आपका अद्भुत चलेगा। पीली वस्‍तु का दान करें।





मिथुन-भाग्‍यवश कुछ काम बनेगा। विपरीत परिस्थ्तियों से बाहर आ चुके हैं। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। मन धार्मिक बना रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी आपका अच्‍छा चलेगा। पीली वस्‍तु का दान करें।



कर्क-परिस्थितियां विपरीत रहेंगी। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार मध्‍यम रहेगा। पीली वस्‍तु पास रखें।



सिंह-नवप्रेम, नवसम्‍बन्‍ध का आगमन हो सकता है। जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। नए व्‍यापार की स्थिति बनेगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम से उत्‍तम की ओर है। प्रेम और व्‍यापार अद्भुत होगा। संतान की स्थिति बड़ी अच्‍छी है। पीली वस्‍तु पास रखें।



कन्‍या-शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम की स्थिति में सुधार होगा। व्‍यापार अच्‍छा चलेगा। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहें।



तुला-मन में शुभता का ख्‍याल आएगा। जीवन में तरक्‍की करेंगे। संतान पक्ष से अच्‍छा समाचार मिलेगा। प्रेम की स्थिति बहुत शुभ रहेगी। व्‍यापार भी आपका अच्‍छा चलेगा। पीली वस्‍तु का दान करें।



वृश्चिक-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। मां के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। घर में कुछ उत्‍सव हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और व्‍यापार बहुत बढ़ि‍या है। पीली वस्‍तु पास रखें।

धनु-धनागमन होगा। कुटुम्‍बीजनों में वृद्धि होगी। वाणी नियंत्रित रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुत बढ़िया चल रहा है। पीली वस्‍तु का दान करें।

कुंभ-सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। आपका कद बढ़ेगा। समाज में सराहे जाएंगे। संतान, प्रेम, व्‍यापार सब बहुत बढ़िया है। पीली वस्‍तु का दान करें।

मीन-मन चिंतित बना रहेगा। यद्यपि की शुभ कार्यों में खर्च होगा लेकिन खर्च की अधिकता से कर्ज की स्थिति आ सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम में दूरी, व्‍यापार मध्‍यम रहेगा। भगवान विष्‍णु की अराधना करें। अच्‍छा होगा।

प्रस्‍तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर।

.

Source link



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page