M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

रविवार को हुई भारी बारिश से बिजली गिरनें से एक मासूम बच्चें की मौत, छात्रा गंभीर रूप से घायल

एनबीटी न्यूज, हापुड़।

रविवार को भारी बारिश व बिजली गिरनें से अलग अलग स्थानों पर एक ढ़ाई वर्षीय बच्चें की मौत हो गई, जबकि एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के दोमयी गांव के मूलचंद विहार में अमित अग्रवाल का परिवार रहता है। रविवार को दिनभर झमाझम बरसात के दौरान शाम को बिजली कड़कड़ाने लगी। उस समय अमित अपने दोनों बच्चों के साथ घर पर ही था। अचानक बिजली गिरने की तेज आवाज से ढाई वर्षीय दीपांशु को सदमा लगा। परिजन कुछ समझ पाते इससे पहले ही दीपांशु अचेत हो गया। परिजन बच्चे को अस्पताल लेकर गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

उधर श्यामपुर रोड़ निवासी राजीव कुमार की पुत्री व नौवीं कक्षा की छात्रा राधिका अपने भाई कार्तिक के साथ बारिश में अपनी छत पर नहा रही थी तभी राधिका के भाई कार्तिक के अलग हटते ही राधिका पर बिजली गिर गई । जिसके कपड़े पूरी तरह से
झुलस गए और राधिका को तुरंत देवनंदनी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसकी हालत गंभीर रूप से नाजुक बताई जा रही है।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page