ATMS College of Education Menmoms
News

यूपी में स्कूलों के विलय को लेकर हापुड़ पहुंचे राज्यसभा सांसद संजय सिंह, दिया धरना

 

हापुड़ । आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह आज हापुड़ पहुंचे। जनपद हापुड़ के ग्राम तुमरेल में प्राथमिक विद्यालय के बाहर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्राथमिक स्कूल मर्ज होने को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि यहां पर स्कूल में 200 बच्चे पढ़ते थे। धीरे-धीरे जब यहां की व्यवस्थाओं को कम किया गया तो बच्चे कम हो गए। संख्या अगर कम हुई है तो यह सरकार का नकरापन है। आप बिजली, पानी,टॉयलेट और पढ़ने का इंतजाम नहीं देते हैं तो बच्चे यहां कम हो गए। बच्चे कम हो गए तो आपने स्कूल बंद कर दिया। हमारी यह मांग है की उत्तर प्रदेश में बच्चों को अनपढ़ बनाने का अभियान डबल इंजन की सरकार चला रही है। डपोरशंख सरकार को जगाने के लिए हमने पूरे उत्तर प्रदेश में आह्वान किया है बच्चों के और उनके परिजनों के साथ सरकारी स्कूलों के सामने जाकर शंख बजाने का काम, थाली बजाने का काम और कुंभकर्णी नींद सोई हुई सरकार को जगाने का काम करेंगे।

 

 

 


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page