News
यूपी बैडमिंटन प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने पर सुधीर गोयल का विधायक व अधिवक्ता ने किया स्वागत

यूपी बैडमिंटन प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने पर सुधीर गोयल का विधायक व अधिवक्ता ने किया स्वागत
, हापुड़।
प्रयागराज में आयोजित यूपी
बैडमिंटन प्रतियोगिता 70 प्लस में गोल्ड मेडल जीतने वाले हापुड़ निवासी सुधीर गोयल को सदर विधायक व अधिवक्ता ने अलग अलग सम्मानित को सम्मानित किया।
उत्तर प्रदेश बैडमिंटन प्रतियोगिता प्रयागराज 70+ में सिंगल एवं डबल में गोल्ड मेडल जीतने वाले भट्टा व्यवसायी सुधीर गोयल को शनिवार को सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने भाजपाइयों सहित अपने आवास पर सम्मानित किया।
इस अवसर पर एडवोकेट कृष्णकांत गुप्ता , अनिल त्यागी , अजय भास्कर , हेमंत सैनी, मोनू सैनी , तालिब भट्टे वाले , प्रांजुल सिंह ,रवि कुमार , सलमान राणा आदि मौजूद थे।
उधर नवज्योति कालोनी में वरिष्ठ अधिवक्ता के के गुप्ता के आवास पर भी सुधीर गोयल का फूलमाला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया ।












