ATMS College of Education Menmoms
News

युवा उघमी ने सीपीआर देकर बचाई स्टेशनरी विक्रेता की जान, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना , शादी समारोह से लौट रहे थे घर

युवा उघमी ने सीपीआर देकर बचाई स्टेशनरी विक्रेता की जान, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना , शादी समारोह से लौट रहे थे घर

हापुड़।

नगर के एक स्टेशनरी विक्रेता के अचानक कार से नीचे गिरने के बाद बेहोश हो गए। युवा उघमी ने तत्काल ही उन्हें तुरंत सीपीआर देकर जान बचाई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई ।

जानकारी के अनुसार नगर कलेक्टर गंज निवासी स्टेशनरी विक्रेता राजीव चुग अपने मित्र व युवा उघमी धीरज चुग के साथ एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। कार से उतरकर घर की ओर बढ़ते समय राजीव कुमार अचानक जमीन पर गिर पड़े। उनकी सांसों की गति तेजी से कम होने लगी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को भांपते हुए धीरज चुग ने बिना देर किए तुरंत सीपीआर देना शुरू कर दिया।

उघमी धीरज ने लगभग आधे आधे मिनट तक लगातार सीपीआर दिया, जिसके बाद राजीव की सांसें धीरे-धीरे सामान्य होने लगीं। स्थानीय लोगों ने भी सहायता की और तुरंत एंबुलेंस बुलाई गई। राजीव कुमार को तत्काल दैवनंदनी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर देखभाल के लिए मेरठ के एक हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार, वर्तमान में राजीव कुमार की स्थिति सामान्य है और वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

इस घटना के बाद मोहल्ले में धीरज चुग की समझदारी और त्वरित कार्रवाई की खूब चर्चा हो रही है। यदि समय रहते सीपीआर न दिया जाता तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। परिजनों ने धीरज चुग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सूझबूझ ने राजीव की जान बचाई।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page