ATMS College of Education Menmoms
News

“मैं हिंदू हूं हिंदुत्ववादी नहीं” – राहुल गांधी, 7 सालों में सिर्फ दो लोगों का विकास हुआ है – प्रियंका गांधी

हापुड़। कांग्रेस जनों ने
महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष मोनिका शर्मा के आवास पर जयपुर में आयोजित “महंगाई हटाओ महारैली” का लाइव प्रसारण टीवी पर देखा। जहां “महंगाई हटाओ महारैली” में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी,पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी,कांग्रेस महासचिव और यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ,राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत,सचिन पायलट,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के. सी.वेणुगोपाल सहित कांग्रेस के बड़े नेताओं और महारैली में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों और तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलीकॉप्टर क्रैश घटना में दिवंगत हुए सेना के अधिकारियों को खड़े होकर श्रद्धांजलि दी।
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि “मैं हिंदू हूं हिंदुत्ववादी नहीं”। भाजपा सरकार को घेरते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आज देश की सिर्फ 1 फीसदी आबादी के हाथ में देश का 33 फीसदी धन हैं। हिंदू को कभी नहीं दबाया जा सकता। हिंदू को 3000 साल तक कभी नहीं दबाया गया। लेकिन आज भाजपा के राज में हिंदुओं को दबाने का काम किया जा रहा है। भाजपा सरकार वैसे तो हिंदुओ की बात करती हैं लेकिन हिंदुओं की पीठ पर छुरा भी मार रही हैं। उन्होंने कहा कि जो किसी से नहीं डरता वहीं हिंदू हैं। महंगाई के मुद्दे पर राहुल गांधी ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में जो पेट्रोल,डीजल 60 रुपए लीटर हुआ करता था भाजपा राज में आज वहीं पेट्रोल डीजल 90 – 100 रूपये लीटर हो चुका हैं। खाने पीने का सारा सामान महंगा हो चुका हैं। मोदी सरकार ने देश के उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया लेकिन देश के किसानों और गरीब जनता का कर्ज माफ़ करने में हिचकिचा रही हैं। मोदी सरकार के तीन काले कृषि कानून के कारण काफी लोगों की जान गई। राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि इन लोगों से डरने की जरूरत नहीं हैं।
कांग्रेस महासचिव व यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने बताया कि बीते 7 सालो के कार्यकाल में देश के सिर्फ 2 लोगों का विकास हुआ है बाकी इस देश की जनता महंगाई से त्रस्त हैं। मोदी सरकार ने देश की जनता को सिर्फ धोखा दिया हैं।
इस दौरान सेवादल प्रदेश सचिव अंकित शर्मा, नरेश कुमार भाटी, गौरव गर्ग, देवेंद्र कुमार, अमित सैनी, विक्की शर्मा,महेश शर्मा आदि लोग मौजूद रहें।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page