M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारम्भ, डॉ.सुमन अग्रवाल सहित शिक्षकों को दर्जा प्राप्त मंत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष,डीएम, एसपी,जिला पंचायत अध्यक्ष , बीएसए ने दिए  हेल्थ कार्ड

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारम्भ, डॉ.सुमन अग्रवाल सहित शिक्षकों को दर्जा प्राप्त मंत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष,डीएम, एसपी,जिला पंचायत अध्यक्ष , बीएसए ने दिए  हेल्थ कार्ड

हापुड़। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना और डीबीटी वितरण कार्यक्रम का जिला स्तरीय भव्य समारोह बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

समारोह में वाराणसी में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर लाभार्थी शिक्षकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से धनराशि का हस्तांतरण किया। इस दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ शिक्षकों के सैलरी अकाउंट को लेकर हुए एमओयू की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे, जिलाधिकारी कविता मीना , एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा हूणा , बीएसए  दीपा भाटी ने  बेसिक शिक्षा विभाग की डाक्टर सुमन अग्रवाल सहित शिक्षकों को कैशलेस हेल्थ कार्ड वितरित किए गए। कार्ड पाकर शिक्षकों ने सरकार के निर्णय की सराहना की।





मुख्य अतिथि सूर्य प्रकाश पाल ने कहा कि भाजपा सरकार में परिषदीय विद्यालयों का इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर हुआ है। कायाकल्प योजना से सरकारी स्कूल अब कॉन्वेंट स्कूलों को टक्कर दे रहे हैं।



जिलाधिकारी कविता मीना ने कहा कि सरकार शिक्षकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं दे रही है। अब शिक्षकों का दायित्व है कि वे निष्ठा से बच्चों को पढ़ाकर उन्हें अच्छा नागरिक बनाएं। जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा हूणा ने कहा कि सरकार शिक्षकों के सम्मान और हितों के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे ने कहा कि कैशलेस चिकित्सा योजना से शिक्षकों की स्वास्थ्य संबंधी चिंता दूर होगी।



कार्यक्रम का संचालन अंजू तोमर व अंजू आजाद ने किया। अंत में जिलाधिकारी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एबीएसए मनोज गुप्ता, देशराज वत्स, योगेश गुप्ता, पंकज चतुर्वेदी, एमडीएम प्रभारी प्रदीप सिंह, डीसी संजय यादव, पूजा सैनी , शिक्षाविद विपिन चौहान, श्वेता गुप्ता, डॉ .सुमन अग्रवाल, पूजा मित्तल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।









Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page