मासूम बच्चीं को सड़क पर छोड़ फरार हो गई मां , पुलिस ने बरामद कर वन स्टॉप सेंटर भेजा, मां की तलाश शुरू

हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र में सड़क पर खड़ी एक मासूम बच्ची को देख पुलिस ने गाड़ी रोककर पूछताछ की, तो पता चला कि बच्चीं को मां सड़क पर छोड़ कर चली गई। पुलिस ने बच्चीं को वन स्टॉप सेंटर भेजकर मां की तलाश शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार हापुड़ पुलिस ने गश्त के दौरान सात वर्षीय बच्ची को परेशान हालत में सड़क पर खड़े देखा, तो गाड़ी रोककर उससे प्यार से पूछताछ की। बच्ची ने बताया कि वो मां के साथ यहां आई थी और मां मुझे तो वह अकेली छोड़कर चली गई। अपनी मम्मी का इंतजार कर रही हूं, परंतु दो दिन बीतने के बाद भी उस सात साल की मासूम बेटी की मां उसको लेने नहीं आई है।बच्चीं अपने आपको पिलखुवा का रहने वाली बता रही हैं।
पुलिस ने बच्ची को बाल कल्याण समिति में पेश कर दिया। जहां से बच्ची को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है और बच्चीं के परिजनों की तलाश शुरू कर दी है।













Loved the analysis! For those diving deeper into AI-driven strategies, check out the AI Business Ideas Generator-a great tool for sparking innovation.