fbpx
BreakingCrime NewsHapurNewsUttar Pradesh

प्यार व शादी का झांसा देकर महिला का किया यौन शोषण,हड़पे सात लाख के जेवरात व नगदी

प्यार व शादी का झांसा देकर महिला का किया यौन शोषण,हड़पे सात लाख के जेवरात व नगदी

हापुड़

हापुड़। थाना सिम्भावली क्षेत्र निवासी एक महिला ने एक युवक पर प्यार व शादी का झांसा देकर
यौन शोषण कर सात लाख के जेवरात व नगदी हड़पने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।

पीड़िता ने बताया कि उसका तलाक हो चुका है, जिसके चलते वह पति से अलग रह रही है। तलाक के बाद एक युवक से उसका परिचय हुआ। जिसने उसे शादी करने का झांसा दिया। उसके बाद युवक ने उसका काफी समय तक यौन शोषण किया। आरोपी उसके पास से करीब पांच लाख रुपये के जेवर और दो लाख की नकदी भी ले गया है। उसे जानकारी मिली है कि आरोपी उसके बजाए किसी अन्य युवती से शादी करने की तैयारी कर रहा है।

थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

 

Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page