महिला से साइबर ठगी के मामले में दिल्ली पुलिस ने हापुड़ में की छापेमारी, दो को उठाया

महिला से साइबर ठगी के मामले में दिल्ली पुलिस ने हापुड़ में की छापेमारी, दो को उठाया
हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र में दिल्ली पुलिस ने एक महिला से साइबर ठगी के मामले में छापेमारी कर दो व्यापारियों के पुत्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने हापुड़ के कोठीगेट व गोल मार्केट स्थित दो युवकों को छापेमारी कर हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
इंस्पेक्टर संदीप पंवार की टीम ने बताया कि दिल्ली के कमलानगर थाने में दर्ज साइबर ठगी के केस में नाम सामने आने पर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है।
उन्होंने बताया कि तकनीकी सर्विलांस, कॉल डेटा रिकॉर्ड और एनालिसिस के जरिए पुलिस ने छापेमारी कर पूछताछ शुरू कर दी है।












