महिला के फर्जी अश्लील फोटों बनाकर सोशल मी ड़िया पर वायरल करनें की धमकी ,दी तहरीर
हापुड़(अमित अग्रवाल मुन्ना)।
पति के दोस्त बनकर घर में एंट्री करवानें वाला एक युवक महिला के फोटों फेसबुक से निकालकर उसे एडिट कर अश्लील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर ब्लैकमेल करनें की शिकायत पुलिस से की गई हैं।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के एक मौहल्ला निवासी महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि गोलमार्केट में एक कपड़ें की दुकान पर नौकरी करनें वाला गौरव की उसके पति से दो साल पहलें दोस्तीं हो गई थी। घर में आना जाना हो गया और उसके बाद वह उनसे बतनमीजी करनें लगा। महिला ने विरोध करते हुए उसे घर से भगा दिया।
महिला ने आरोप लगाया कि गौरव उसकी फेसबुक पर से फोटों निकालकर एडिट कर अश्लील बनाकर फेसबुक पर वायरल करनें की धमकी दे रहा हैं। जिससे पूरा परिवार सदमें में हैं।महिला ने थानें में आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की हैं।
थाना प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि मामलें की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही हैं।
गौरव ने बताया कि दंपत्ति झूठा आरोप लगा रहे हैं। ऐसा कुछ नहीं हुआ है। उन्होनें नौकरी लगवानें के नाम पर पैसा लिया था ,जिसे वापस मांगनें पर वो ये गलत आरोप उस पर लगा रही हैं।

















13 Comments