ATMS College of Education Menmoms
HapurNews

मनोनीत वार्ड अध्यक्षों को वितरित किए गए सम्मान प्रमाण पत्र

हापुड़(अमित मुन्ना)।
रविवार को स्वर्ग आश्रम रोड स्थित टैगोर शिक्षा सदन में शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें शहर के सभी निर्वाचित वार्ड अध्यक्षों को सम्मान प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी शमीम अय्यूब उझारी और पूर्व विधायक गजराज सिंह ने शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा समस्त निर्वाचित वार्ड अध्यक्षों को फूल माला पहनाकर “सम्मान प्रमाण पत्र” वितरित किए और उन्हें बधाई दी। प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी शमीम अय्यूब उझारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक तरफ तो भाजपा महिलाओं के सम्मान की बात करती हैं तो वही दूसरी तरफ महिलाओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार प्रदेश में भाजपा की सरकार में हो रहा हैं, भाजपा हर कार्यों का ढोल पीट पीट कर देश भर में, गलियों में प्रचार करती हैं तो वही कांग्रेस ने बिना प्रचार किए किसानों का 75 हजार करोड़ रुपए का कर्ज माफ करने का काम अपनी सरकार में किया हैं। इसके अलावा हर कांग्रेसी कार्यकर्ता को सम्मान देना कांग्रेस पार्टी की विचारधारा रही हैं। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने समस्त वार्ड अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए कहा हैं कि सभी वार्ड अध्यक्ष अपने अपने वार्ड में कम से कम 11 लोगों की कमेटी तैयार करें और अपने वार्ड की समस्याओं को उठाएं। शहर कांग्रेस कमेटी व कांग्रेस के फ्रंटल संगठन पूरी तत्परता के साथ वार्ड के लोगों की समस्याओं का समाधान कराने में वार्ड अध्यक्षों को अपना पूर्ण सहयोग देने का काम करेंगे। शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा हैं कि अगले साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव हैं कांग्रेस कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारी में जुट जाएं और संगठन को मजबूत बनाएं। इसके साथ ही सभी वार्ड अध्यक्षों और कांग्रेस जनों से अपील की कि सभी कांग्रेस जन अपने अपने घरों की छतों पर कांग्रेस का एक झंडा अवश्य लगाएं और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें। शहर कांग्रेस कमेटी ने वार्ड संख्या 1 से आकाश कुमार, वार्ड संख्या 5 से बाबूराम आढ़ती,वार्ड संख्या 7 से रमन सागर,वार्ड संख्या 8 से सुशील कुमार,वार्ड संख्या 9 से मुकेश कुमार,वार्ड संख्या 14 से पप्पू सिंह धींगान,वार्ड संख्या 19 से शादाब मलिक,वार्ड संख्या 21 से लक्ष्मण शर्मा,वार्ड संख्या 23 से राहुल सैनी,वार्ड संख्या 25 से मोहम्मद अमजद, वार्ड संख्या 26 से विपुल वशिष्ठ,वार्ड संख्या 27 से नसरुद्दीन, वार्ड संख्या 30 से मुकीम खान,वार्ड संख्या 32 से गुड्डू शर्मा,वार्ड संख्या से 34 से रजत शर्मा,वार्ड संख्या 35 से अमित राठी,वार्ड संख्या 36 से निसार अहमद,वार्ड संख्या 40 से जलीश को वार्ड अध्यक्ष मनोनित किया हैं।

ये भी पढ़ें : दो बच्चों के कानून बनानें को भेजे पत्रों को संज्ञान में लेनें पर जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन ने सीएम किया धन्यवाद

इसी बीच कार्यक्रम में अतिथि गणों ने शहर कांग्रेस कोषाध्यक्ष विक्की शर्मा को लॉक डाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों को ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध कराने के लिए फूल माला पहनाकर उन्हें सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने विक्की शर्मा द्वारा किए गए प्रशंसनीय कार्य के लिए ताली बजाकर उनका स्वागत भी किया।
कार्यक्रम का संचालन सेवादल प्रदेश सचिव अंकित शर्मा ने किया।
कार्यक्रम में प्रशासन द्वारा जारी कॉविड 19 महामारी के हर दिशा निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया गया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले सभी लोगों को सैनिटाइज कराया गया।

ये भी पढ़ें : वजन घटाने के लिए इससे आसान और छोटे 9 उपाय कहीं नहीं मिलेंगे, पेट की चर्बी हो जाएगी गायब

इस दौरान पूर्व प्रदेश महासचिव विजय कुमार गोयल,पूर्व पीसीसी नवरत्न सिंह त्यागी,पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन,पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा,एससी विभाग कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश कुमार भाटी,विधि विभाग कांग्रेस जिला चेयरमैन रघुवीर सिंह एडवोकेट,एससी विभाग कांग्रेस शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार,ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर जकरिया मनसबी,पश्चिमी उत्तर प्रदेश जोनल सह सचिव राहुल शर्मा, सेवादल शहर मुख्य संगठक निखिल वत्स,सेवादल यंग ब्रिगेड जिला संयोजक निसार पठान खान,शहर उपाध्यक्ष अमित सैनी,जितेंद्र सिंह(उपाध्यक्ष),धर्मेंद्र कश्यप(उपाध्यक्ष),शहर कोषाध्यक्ष विक्की शर्मा,शहर महासचिव सविता गौतम,कपिल डंग (महासचिव),शशिबाला,शहर सचिव तारेश्वर त्यागी,राकेश खन्ना,शहर सचिव व पूर्व मीडिया प्रभारी गौरव आर.के.गर्ग,शहर सचिव भरतलाल शर्मा, राजेश गुप्ता,सुमित कुमार,राजमोहन सिंह रौतेला, आदि लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें : रसोई में मौजूद इन चीजों से हटाएं Pimple के Marks, चेहरे पर कोई दाग क्यों हो बर्दाश्त

मनोनीत वार्ड अध्यक्षों को वितरित किए गए सम्मान प्रमाण पत्र


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page