मतदाता दिवस पर निकाली जागरूकता रैली, बीएलओ को किया सम्मानित

मतदाता दिवस पर निकाली जागरूकता रैली, बीएलओ को किया सम्मानित
हापुड़।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रशासन ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मतदाता जागरूक रैली निकाली और अच्छा कार्य करने वाले बीएलओ व छात्राओं को सम्मानित किया।
कलेक्ट्रेट में रविवार को शहर में मतदाता जागरूकता रैली को
सीडीओ हिमांशु गौतम और अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सीडीओ हिमांशु गौतम ने सभी मतदाताओं से आगामी चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग कर जागरूक मतदाता बनने का आग्रह किया।
इस अवसर पर नवीनतम मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र दिए गए और वरिष्ठ मतदाताओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। विधानसभा निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।












