ATMS College of Education Menmoms
News

मंहगाई के विरोध में बैलगाड़ी के साथ कांग्रेसियों ने निकाली विरोध प्रदर्शन यात्रा, सरकार पर जमकर बोला हमला

हापुड़। सोमवार को कांग्रेस जनों ने देशभर में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस सिलिंडर की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में हापुड़ में विभिन्न जगहों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस जनों ने नगरपालिका परिषद स्थित गांधी प्रतिमा से शुरू करते हुए गोल मार्किट,पुराना बाजार,सर्राफा बाजार होते हुए सिकंदर गेट तक पेट्रोल,डीजल और घरेलू गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ बैलगाड़ी के साथ विरोध प्रदर्शन यात्रा निकाली और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुग्गी में बैठकर लकड़ी के चूल्हे से रोटियां सेकी,तो वही कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ी में बाइक के साथ जोरदार प्रदर्शन कर पेट्रोल डीजल के दाम कम करने की मांग की। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा हैं कि कांग्रेस की सरकार में पेट्रोल और डीजल कभी इतना महंगा नहीं हुआ जितना महंगा आज की मौजूदा सरकार के समय में लोगों को मिल रहा हैं। देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम शतक लगा चुके हैं। लेकिन सरकार हाथ पर हाथ धरे मूकदर्शक बनकर बैठी हुई हैं। प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी शमीम अय्यूब उझारी ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने से व्यापार जगत पर गहरा असर पड़ा है। माल लाने व ले जाने के लिए व्यापारियों को अब ट्रांसपोर्ट का ज्यादा भाड़ा देना पड़ रहा हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार से मांग करती हैं कि आम जनता को राहत देने के लिए केंद्र सरकार पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाएं। शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में जो घरेलू गैस सिलिंडर गृहणियों को 350 रुपए में मिला करता था आज वही गैस सिलिंडर 834 रुपए में लोगों को मिल रहा हैं। जो कि आम जनता के साथ सरासर एक लूट हैं। आज भाजपा की सरकार में हर समाज का व्यक्ति अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा हैं। जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी ने कहा कि आम जनता के हितों की आवाज को उठाने के लिए आज कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ आम जनता की लड़ाई लड़ रहा हैं। कांग्रेस पार्टी देश की आम जनता के साथ खड़ी हैं और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए सदैव तत्पर हैं।
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सैयद अयाजुद्दीन,पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा,प्रदेश महासचिव बदरुद्दीन कुरैशी,प्रदेश सचिव सेवादल अंकित शर्मा, एससी विभाग कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश कुमार भाटी, एससी विभाग कांग्रेस नगर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मोनिका शर्मा,विधि विभाग कांग्रेस जिला चेयरमैन रघुवीर सिंह एडवोकेट,अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस जिला चेयरमैन ऐजाज अहमद,अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस शहर अध्यक्ष हसन आतिफ,
पिलखुआ नगर अध्यक्ष मदन सिंह चौहान,ब्लॉक अध्यक्ष जकरिया मनसबी,सेवादल यंग ब्रिगेड जिलाध्यक्ष निसार पठान खान,शहर उपाध्यक्ष अमित सैनी,शहर कोषाध्यक्ष विक्की शर्मा,जिला सचिव यशपाल सिंह ढिलौर,सेवादल उपाध्यक्ष राजमोहन सिंह रौतेला,पूर्व शहर मीडिया प्रभारी गौरव आर.के.गर्ग,शहर सचिव तारेश्वर त्यागी,शहर सचिव भरतलाल शर्मा,विकास त्यागी,सचिन गोस्वामी,मयंक त्यागी,वरिष्ठ कांग्रेसी बाबूराम आढ़ती,सुखपाल गौतम,अमित कुमार एडवोकेट,इरफान कुरैशी,फरदीन,कुसुमलता,शादाब सैफी,एहतेशाम कुरैशी,अरूण चौधरी,मोहम्मद परवेज,जावेद चौधरी,लोकेश बरवाल,लोकेश कुमार,मैनुद्दीन आरिमा, रतनलाल पार्चा, समीर चौधरी,मेहराज अब्बासी, आदिल सैफी,दानिश, शकील अंसारी, जमील अहमद, आफताब, राजू भाटी आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहें।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page