ATMS College of Education Menmoms
News

मंदिर से प्राचीन शिवलिंग चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर ,श्रद्धालुओं में आक्रोश

हापुड़।

थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सोमवार को गांव के एक युवक नें मंदिर से शिव की पिंडी उखाड़ ले गया। सुबह जब श्रद्धालु मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना करने गए तो शिव पिंड गायब देख ग्रामीणों को सूचना दी। वहीं, चोरी की वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद से ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह कुछ ग्रामीण पूजा अर्चना करने के लिए मंदिर में पहुंचे थे। मंदिर में प्रवेश करने के दौरान शिवलिंग उखड़ा देखकर अचभिंत हो गए। इसकी सूचना ग्राम प्रधान सहित पुलिस को दी गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिकर्मियों ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक किया तो सुबह करीब चार बजे गांव का ही युवक शिवलिंग को उखाड़ कर ले जाता नजर कैमरे में कैद हो गया।

गांव के युवक की इस करतूत ग्रामीण आक्रोशित हो गए और युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।

सीओ आशुतोष शिवम समेत पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस न शिवलिंग की स्थापना कराने का आश्वासन देते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page