मंदिर परिसर में तंत्र-मंत्र और टोटका करने को लेकर ग्रामीणों ने किया हंगामा व प्रदर्शन, दंपत्ति के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

मंदिर परिसर में तंत्र-मंत्र और टोटका करने को लेकर ग्रामीणों ने किया हंगामा व प्रदर्शन, दंपत्ति के विरुद्ध कार्रवाई की मांग
हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र स्थित एक मंदिर परिसर में
तंत्र-मंत्र और टोटका करने को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा व प्रदर्शन करते हुए दंपत्ति के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार
गढ़मुक्तेश्वर के इनायतपुर गांव में चामुंडा देवी का मंदिर है।
चामुंडा देवी के प्राचीन मंदिर परिसर में अंडे, मांस,सिगरेट और अन्य सामग्री रखी हुई मिली। जब कुछ लोगों को इसकी जानकारी हुई तो सैकड़ों ग्रामीणों ने मंदिर पहुंच कर जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि एक दंपत्ति ने मंदिर में आपत्तिजनक सामग्री रखकर तांत्रिक पूजा की। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले में जांच शुरू दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी।











