M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

मंडलायुक्त मेरठ रविवार को 12 बजे ऑनलाइन दे ंगे आई.ए.एस. के इंटरव्यू के लिए मार्गदर्शन

हापुड़(अमित अग्रवाल मुन्ना)।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अभ्यर्थियों को आई.ए.एस. पी.सी.एस. व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अभ्युदय योजना के तहत प्रत्येक मण्डल में निःशुल्क कोचिंग दी जा रही है। इसके साथ ही निर्बल वर्ग के अभ्यर्थियों को आई.ए.एस. पी.सी.एस. जैसी उत्कृष्ट परीक्षाओं में सफलता दिलाने के लिए हापुड़ में
राजकीय आई.ए.एस. /पी.सी.एस. कोचिंग केन्द्र, संचालित है।
कोरोना काल में ही राजकीय आई.ए.एस. पी.सी.एस. कोचिंग केन्द्र हापुड़ से प्री/मेंस/इंटरव्यू बैच के 182 से अधिक अभ्यर्थी पी.सी.एस. और समकक्ष परीक्षाओं में चयनित हुए हैं। यू.पी.पी.सी.एस. 2019 और 64 वीं बीपीएससी का परिणाम अभी आना शेष है।
राजकीय आई.ए.एस. पी.सी.एस. कोचिंग केन्द्र हापुड़ में विभिन्न नवाचारी प्रयोग करके इंटरव्यू की तैयारी का सर्वोत्तम मॉडल तैयार किया गया है। जिसमें ऑफ़लाइन/ऑनलाइन मॉक इंटरव्यू और विभिन्न मार्गदर्शन सत्र के साथ ही व्यक्तिगत मेंटरिंग और गाइडेंस के लिए चयनित अनुभवी अधिकारी, विशेषज्ञों की टीम आदि की सुविधा निःशुल्क दी जाती है। अभी हाल में सिविल सेवा परीक्षा 2020 (आम बोलचाल में आई.ए.एस. परीक्षा) की मुख्य परीक्षा का परिणाम आया है।

सिविल सेवा परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की इंटरव्यू की तैयारी के लिए सुरेन्द्र सिंह, मंडलायुक्त मेरठ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अभ्युदय योजना और राजकीय आई.ए.एस. पी.सी.एस. कोचिंग केन्द्र, हापुड़ संयुक्त रूप से कार्य कर रहे हैं।

सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की इंटरव्यू की तैयारी के लिए आज रविवार को अपरान्ह 12 बजे से सुरेन्द्र सिंह, मंडलायुक्त, मेरठ ऑनलाइन सत्र में इंटरव्यू की बारीकियों और अपने अनुभवों सहित इंटरव्यू में अच्छे अंक पाने के गुर भी सिखाएंगे। मार्गदर्शन सत्र में जुड़ने के लिए सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी 6395810477 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page