ATMS College of Education Menmoms
News

भारत विश्व की पांचवीं बड़ी इकॉनमी – पूर्व रक्षा सचिव डॉ.योगेन्द्र नारायण

भारत विश्व की पांचवीं बड़ी इकॉनमी – पूर्व रक्षा सचिव डॉ.योगेन्द्र नारायण

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।

पूर्व लोकसभा व रक्षा सचिव व
इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.योगेन्द्र नारायण ने कहा कि भारत की जीडीपी दर विश्व में पांचवें स्थान पर हैं। 2030 तक भारत की जीडीपी के जापान से आगे निकलने का अनुमान है। साल 2075 तक भारत इकॉनमी के मामले में अमेरिका से भी आगे होगा। भारत 2075 तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकॉनमी होगा।

डॉ.नारायण हापुड़ में सोसायटी की क्षेत्रीय बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे ज्यादा जीडीपी वालें देश अमेरिका , चीन , जापान, जर्मनी व भारत ब्रिटेन को पीछे छोड़कर विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया। इसका सकल घरेलू उत्पाद 3,755 अरब डॉलर तथा प्रति व्यक्ति आय 2,389 डॉलर है।

यूपी के पूर्व चीफ सेक्रेटरी डॉ.नारायण ने कहा कि देश हमें बहुत कुछ देता है। हमें भी अपने अपने सामर्थ्य अनुसार देश और समाज के हित में कुछ ना कुछ योगदान करते रहना चाहिए।

संस्था के संरक्षक प्रमुख समाजसेवी नरेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि सोसायटी के माध्यम से हर क्षेत्र में जरुरतमंद लोगों की मदद करने का प्रयास किया जा रहा हैं।

बैठक में हापुड़ चैप्टर के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने बताया कि संस्था के 12 सदस्यों विजय मित्तल, चक्रवर्ती गर्ग, महेन्द्र शर्मा, रविन्द्र गुप्ता, प्रो.आरडी शर्मा आदि मनोनीत किए गए।

क्षेत्रीय बैठक में मेरठ, गाजियाबाद ,अलीगढ़, बुलंदशहर, नोएडा, मुजफ्फरनगर और अन्य दूर-दूर से विभिन्न चैप्टर के पदाधिकारी मौजूद थे।

इस मौके पर सेक्रेटरी जनरल व पूर्व कमिश्नर डॉक्टर आर के भटनागर , उपाध्यक्ष डॉक्टर के सी शर्मा, एवं आलोक स्वरूप, डॉ आशीष अग्रवाल, द्वारा सभा का संचालन किया गया


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page