HapurNewsUttar Pradesh
भाजपा महिला मोर्चा नगराध्यक्ष व उनके पति के साथ दंबगों ने घर में घुसकर की मारपीट, एफआईआर दर्ज

हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में मीरा रेती में बुधवार देर रात भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष के साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता लता केवट के पति अपने घर के बाहर मौजूद थे। कुछ युवक नशे की हालत में गए और गाली-गलौज करने लगे। पीड़िता के पति ने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष पर पहुंचीं आरोपियों ने उन्हें मारपीट की।
थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












