ATMS College of Education Menmoms Global Inc
News

भाजपा महिला मोर्चा दक्षिण की कार्यकारिणी की घोषणा, मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेशाध्यक्ष 19 सितम्बर को हापुड़ में,होगा भव्य स्वागत-डॉ.पायल गुप्ता ,राखी शर्मा


हापुड़(अमित अग्रवाल मुन्ना)।
भाजपा दक्षिण मंडल हापुड महिला मोर्चा की बैठक में 19 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर आयोजित सेवा सप्ताह अभियान पर चर्चा की गई ।
भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्षा कौशिक ने बताया कि 19 सितम्बर दिन रविवार को महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाती श्रीनिवास व प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य द्वारा करुणा वॉरियर्स महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डॉ. पायल गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम मनोहर हेरिटेज गढ़ रोड पर किया जाएगा। जिसमें महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष का हापुड में प्रथम आने पर भव्य स्वागत क्या जाएगा ।
इसके बाद महिला मोर्चा हापुड दक्षिणा मंडल के कार्यकारिणी के पदाधिकारी गण एवं सदस्यों की घोषणा की गई।
. महिला मोर्चा दक्षिण मंडल के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों का पटका एवं फूल माला बुग्गा देकर स्वागत किया गया।
नवमनोनीत भाजपा दक्षिण महिला मोर्चा की नगराध्यक्ष राखी शर्मा ने कहा कि मोदी ,योगी सरकारों में बेटियां सुरक्षित हैं,जिस कारण महिलाओं का रूझान पूरी तरह से भाजपा में हैं। 2022 में पुनः भाजपा की सरकार सत्ता में आयेगी।
इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री कविता माधरे महिला मोर्चा जिला महामंत्री संगीता मित्तल , पूर्व पालिकाध्यक्ष मालती भारती ,दक्षिण मंडल अध्यक्ष राखी शर्मा , महामंत्री दुर्गेश तोमर, मंडल उपाध्यक्ष शशि शर्मा , काजल गुप्ता , प्रतिभा मंडल मंत्री सारिका सोमानी , राखी जिंदल , लक्ष्मी शर्मा व हरदेई शर्मा , संजू शर्मा , शशिबाला दक्षिण मंडल के अध्यक्ष प्रवीण सिंघल महामंत्री महेश तोमर, सुनील वर्मा टोनी शर्मा आदि मौजूद थे।

Shri Radha Krishna Public Inter College

Deewan Global School Admission open संपर्क करे :7055651651

Deewan Global School JMS World School SCM Sr Sec School
Show More

4 Comments

  1. Pingback: Buy prep
  2. Pingback: car detailing
  3. Pingback: Mostbet

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page