ATMS College of Education Menmoms
News

भाजपा के स्थापना दिवस पर सोसायटी ने दिव्यांगों को व्हील चेयर ट्राई साइकिल वितरण की

हापुड़। भारतीय जनता पार्टी के 44 वें स्थापना दिवस पर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसायटी उत्तर प्रदेश जनपद हापुड़ के द्वारा 10 दिव्यांग व्यक्तियों को व्हीलचेयर ,ट्राई साइकिल ,बैसाखी आदि का वितरण किया गया,

जिसमें मुख्य अतिथि जिला महामंत्री श्यामेन्दर त्यागी ,विशेष अतिथि के रुप में मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंघल, जिला संयोजक अमित त्यागी व सोसाइटी के चेयरमैन दानिश कुरेशी ने संयुक्त रूप से दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर व बैसाखी भेंट की,

जिला महामंत्री श्यामेन्दर त्यागी ने कहा कि दिव्यांगों को आज पार्टी के स्थापना दिवस पर व्हीलचेयर ट्राई साइकिल आदि का वितरण कर मन को शांति मिल रही है दिव्यांगजनों की सेवा करना पुण्य का कार्य है ,डॉ एपीजे अब्दुल कलाम चौक पर पार्टी का ध्वज भी फहराया गया,

सोसायटी के चेयरमैन व भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मो दानिश कुरेशी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज भारतीय जनता पार्टी का 44 वा स्थापना दिवस बड़ी धूम-धाम से पूरे भारत में मनाया जा रहा है आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में अपना परचम लहराए हुए है, आज स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर 10 दिव्यांगों को व्हीलचेयर ट्राई साइकिल वैशाखी आदि वितरण की गई आज दिव्यांगों के चेहरे पर व्हीलचेयर ट्राई साइकिल पाकर खुशी झलक रही थी ,

इस मौके पर जिला महामंत्री श्यामेन्दर त्यागी, मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंघल, जिला संयोजक अमित त्यागी , मंडल महामंत्री महेश तोमर, उपाध्यक्ष पवन गर्ग, संजीव वर्मा, वार्ड संयोजक कामरान खान,हाजी रहीमुद्दीन,राशिद अली, आसिफ अब्बासी, नदीम अली, हुसैन अहमद, राशिद खान, सुहैल चौधरी, आसिफ सलीम, डॉ फिरोज, डॉ आमिर, मो रिजवान अली, जीशान समयदिन आदि सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page