HapurNewsUttar Pradesh
बाजार आती जाती महिलाओं व छात्राओं को पटाखे छोड़ कर डराने वाली 6 बुलेट बाईक सीज

हापुड़ ।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र मेंबाजार आती जाती महिलाओं व छात्राओं को पटाखे छोड़ कर डराने वाली 6 बुलेट बाईकों को पुलिस ने सीज कर दिया।
थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि बुलेट बाईकों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। थाना पुलिस ने क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग के दौरान पाया गया कि कुछ युवक बाइकों के साइलेंसर में अवैध बदलाव कर तेज धमाकेदार आवाज निकाल रहे थे, जिससे आमजन को परेशानी हो रही थी।












