बाइकसवार बदमाशों पर युवक का अपहरण कर मोबाइल से 43 हजार रुपए ट्रान्सफर कर की ठगी , एफआईआर दर्ज

बाइकसवार बदमाशों पर युवक का अपहरण कर मोबाइल से 43 हजार रुपए ट्रान्सफर कर की ठगी , एफआईआर दर्ज
, हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र निवासी एक युवक ने बाईक सवार दो बदमाशों पर चाकू के बल पर अपहरण कर उसके मोबाइल से
43 हजार रुपए ट्रान्सफर करनें का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा निवासी नवेद मलिक ने बताया कि 27 नवंबर 2025 की शाम मसूरी से पिलखुवा लौट रहे थे। वे मसूरी से लाखन तक ऑटो से आए और लाखन अंडरपास पर पिलखुवा के लिए ऑटो का इंतजार कर रहे थे। तभी दो अज्ञात बाइक सवार युवक उनके पास आए और नाम पूछा। आरोपियों ने उन्हें जबरदस्ती अपनी बाइक पर बैठा लिया। चाकू से जान से मारने की धमकी देते हुए वे उन्हें जंगल की ओर ले गए।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि वहां आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर उनका मोबाइल फोन छीन लिया और आरोपियों ने पीड़ित के रिश्तेदारों पर दबाव डालकर उनके बैंक खाते से कुल 43,200 की रकम आर एस सांई एंटरप्राइजेज नाम के खाते में ट्रांसफर करा ली। पैसे और जान से मारने की धमकी देकर जंगल में छोड़कर फरार हो गए।
थाना प्रभारी निरीक्षक श्योपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।













Banca30 Website has a great variety of games! I especially enjoy the fishing games, they’re super engaging. The site is easy to navigate, and the support is helpful. Giving it a thumbs up! You can find it here: banca30website
Vipwim, eh? Sounds kinda fancy! Looked around a bit, and it seems alright. Honestly, hard to tell without diving in, but the vibe is… promising? Maybe worth a punt. Here is the link: vipwim