बरसात के चलते एक मकान गिरा, गर्भवती महिला सहित चार मलबें में दबें, रेस्क्यू कर निकाला

बरसात के चलते एक मकान गिरा, गर्भवती महिला सहित चार मलबें में दबें, रेस्क्यू कर निकाला
हापुड़ । थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के हुसूपुर गांव में लगातार हो रही बारिश के चलते एक कच्चे मकान की छत भरभरा कर गिर गई छत गिरने से मलबे में घर के अंदर सो रही एक महिला व तीन बच्चे इसकी चपेट में आ गए। गर्भवती महिला व बच्चों सहित चार लोग घायल हुए हैं जिन्हें मौके पर मौजूद ग्रामीणों की मदद से स्थानीय पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वही मकान गिरने की सूचना पर प्रशासन की टीम भी मौके पर गांव में पहुंची है और जांच में जुटी हुई है।
गढ़मुक्तेश्वर तहसील के हसूपुर गांव में एक पुराना कच्चा मकान तेज बारिश की वजह से गिर गया।रात करीब 3 बजे की है। श्यामलाल पुत्र रंजीत अपने परिवार के साथ मकान में सो रहे थे। श्यामलाल बरामदे में थे। अंदर के कमरे में उनकी पत्नी रीना (गर्भवती), बेटियां साक्षी, अनाया, प्रिया, बेटा लाला और साले की पत्नी सो रही थीं। तेज बारिश के बीच अचानक मकान की छत और दीवारें ढह गईं। इससे सभी लोग मलबे में दब गए।चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने 112 पुलिस सेवा को सूचना दी। प्रशासन और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। घायलों को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है। गर्भवती महिला रीना की हालत अत्यंत नाजुक है।
घटना की खबर मिलते ही एसडीएम अंकित कुमार वर्मा, पुलिस और तहसील प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। घटनास्थल की घेराबंदी कर प्रारंभिक जांच शुरू की।












