बच्चे के साथ पड़ोसी किशोर ने किया कुकर्म, एफआईआर दर्ज

बच्चे के साथ पड़ोसी किशोर ने किया कुकर्म, एफआईआर दर्ज
, हापुड़।
थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में एक चार वर्षीय बच्चे के साथ पड़ोसी किशोर ने छत पर ले जाकर कुकर्म किया। मामले का खुलासा होने पर परिजनों ने एफआईआर दर्ज करवाई है।
पीड़ित के पिता ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला एक किशोर उनके बच्चे को अपने घर की छत पर ले गया। वहां उसने बच्चे के साथ गंदा काम किया। कुछ समय बाद बच्चा लहूलुहान हालत में घर पहुंचा।
परिजनों ने जब बच्चे से पूछताछ की तो उसने पड़ोसी किशोर का नाम बताया। परिवार ने तुरंत बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












