HapurNewsUttar Pradesh
प्रेमजाल में फंसाकर युवती को भगा ले गया युवक

हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एक मौहल्ले निवासी महिला ने एक युवक पर उसकी बेटी को प्रेमजाल में फंसाकर भगा ले जानें का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।
गढ़ के एक मौहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। उसका मायका जिला बदायूं के थाना सब्जी मंडी के कस्बे का है। करीब पांच माह पूर्व उसकी पुत्री अपने ननिहाल गई थी वहीं एक युवक से उसकी पुत्री प्रेमजाल में आकर फंस गई थी। एक सप्ताह पूर्व आरोपी युवक घर आकर उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












