प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक चौपाल व विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित,किया सम्मानित

हापुड़।
प्राथमिक विद्यालय अचपलगढ़ी में पिलखवा देहात न्याय पंचायत के समस्त विद्यालयों की शिक्षक चौपाल का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी धौलाना पंकज चतुर्वेदी तथा विद्यालय की प्रधान अध्यापिका सीमा तोमर के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया इसके बाद जटपुरा के बच्चों द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया
प्रधानाध्यापिका सीमा तोमर ने बताया कि नये सत्र 2026-27 के लिए नामांकन शुरू हो गए हैं,सभी अभिभावकों से अनुरोध किया कि सभी अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराएं।
कार्यक्रम में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत विद्यालयों में निपुण छात्र छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने न्याय पंचायत के सभी प्रधानाध्यापकों भी सम्मानित किया, साथ ही कक्षा 5 के सभी विद्यार्थियों का विदाई समारोह का भी आयोजन किया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी धौलाना ने समस्त अभिभावकों से अपील की कि सरकारी विद्यालयों में ज्यादा से ज्यादा नामांकन कराएं व प्रधान अध्यापिका सीमा तोमर जी के कार्यों की सराहना की
इस अवसर पर प्र.अ.जितेंद्र सिंह,जोगिंदर सिंह,दीप्ति शुक्ला,विजेता सिंह,अंजू सिंह ऋतु श्रीवास्तव,जयश्री, चंचल शिशोदिया,कुसुमलता,संजीव कुमार,रूपेश तोमर, वीरेंद्र सिंह सुशील कुमार तोमर,रेनू,अनीता उपाध्याय, पप्पी रानी,रोहित शर्मा,पुष्पलता,शाहिद ओसामा,जयंती वर्मा, सुनील कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे।












